उन्नाव, फरवरी 27 -- सफीपुर। रहुआडीह गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के भीतर 58 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। आधी रात को हुई इस मौत ने पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा दिया है। क्या यह सिर्फ एक बीमारी थी, या फिर रिश्तों का कत्ल? पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। रहुआडीह गांव के रहने वाले गौरी शंकर के अनुसार, 58 वर्षीय उनकी पत्नी पार्वती गुरुवार को खेत से लौटने के बाद खाना खाकर सो गई थी। देर रात तबीयत बिगड़ने पर साथ रह रही विवाहिता बेटी देवकी को जगाया गया। अस्पताल ले जाने की तैयारी के दौरान ही पार्वती की मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। बेटी देवकी ने बताया कि करीब सात साल पहले 14 वर्षीय उनके इकलौते भाई विजय शंकर की बीमारी से मौत हो गई थी। उसके बाद से मां पार्वती अक्सर बीमार रहने लगी थीं। देवकी का विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.