उन्नाव, फरवरी 27 -- सफीपुर। ककरौरा गांव के पास शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर स्थापना कार्यक्रम के दौरान गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में ट्राली के नीचे दबने से महिलाएं और मासूम बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए। 18 घायलों में से नौ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। फतेहपुर चौरासी के कुजिगवां गांव में नवनिर्मित शंकर जी के मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा था। ग्रामीण बड़े उत्साह के साथ मूर्तियों को बिठूर में गंगा स्नान कराने ले जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ककरौरा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के बाद जैसे ही चालक ने ट्रैक्टर आगे बढ़ाया, ओवरलोड होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते ट्राली पलट गई। अपनों को बचाने की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.