उन्नाव, अप्रैल 5 -- उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत रसूलाबाद स्थित महाविद्यालय में सफीपुर विधानसभा के रसूलाबाद, हैदराबाद और मियागंज मंडल का दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से लेकर भविष्य की आधुनिक तकनीक तक के सात महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने इतिहास विकास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य पद्धति और कार्य विस्तार जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। शिविर का मुख्य आकर्षण बूथ प्रबंधन रहा, जिसमें मन की बात, टिफिन बैठक और बूथ स्तरीय स्थाई कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर अभेद्य बनाने के गुर सिखाए गए। इस दौरान सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी,...