मुंगेर, अगस्त 5 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। सफियासराय थाना क्षेत्र में चर्चित ईंट भट्ठा गार्ड हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बालिग आरोपी की पहचान हेरुदियारा कालीस्थान निवासी स्व. नरसिंह यादव के पुत्र दुखन यादव के रूप में हुई है। जबकि दूसरे आरोपी की उम्र नाबालिग होने के कारण उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। इस बावत सफियासराय एसएचओ संजीत कुमार ने बताया कि 16 जुलाई 2026 को थाना क्षेत्र के डकरा सतखजुरिया निवासी स्व. बृजनंदन यादव के पुत्र मनोज कुमार के आवेदन पर कांड संख्या 110/26 दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- Munger News: अपहरणकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, छात्रा बरामद प्राथमिकी में मनोज कुमार ने अपने भाई राकेश कुमार उर्फ सुबोध कुमार की गोली मारकर हत्या...