इटावा औरैया, जून 27 -- इटावा, संवाददाता। इटावा सफारी पार्क की लायन सफारी में एक बार फिर शेरों का कुनबा बढ़ाने की संभावना है। इस बार शेरनी सोना शेरों का कुनबा बढ़ाएगी। पिछले दिनों शेर कान्हा के साथ उसकी मेटिंग कराई गई थी इसके बाद सोना को ब्रीडिंग सेंटर में शिफ्ट किया गया है और उसकी नियमित देखभाल की जा रही है। शेरनी सोना के साथ ही रूपा का जन्म 26 जून 2019 को इटावा सफारी पार्क में ही हुआ था। इसे देखते हुए शुक्रवार को सफारी में शेरनी सोना और रूपा का जन्मदिन मनाया गया। लायन हाउस नंबर एक में दोनों का जन्मदिन मनाया गया और केक काटा गया। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया है कि कान्हा से मीटिंग के बाद ऐसी संभावना है की शेरनी सोना सफारी में शेरों का कुनबा बढ़ाएगी। शेरनी रूपा ने 21 अप्रैल 2025 को चार शावकों को जन्म दिया था जिनमें से दो शावक...