सफारी में बनी सिंह वाटिका, लगाए गए 22 पौधे
इटावा औरैया, सितम्बर 6 -- इटावा। वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ गुरु के नाम के तहत इटावा सफारी पार्क में पौधारोपण किया गयाय। मुख्य अतिथि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सामाजिक वानिकी व कृषि योजना दीपक कुमार ने पौधा लगाया। इसके साथ ही सनातन धर्म इंटर कॉलेज के छात्रों, सफारी के डायरेक्टर डा. अनिल पटेल, डीएफओ विकास नायक ने भी पौधे लगाए। रविवार को पारस पीपल के पौधे लगाए गए। खास बात यह रही कि सफारी में शेरों की संख्या के बराबर 22 पौधे लगाए और इस स्थान को सिंह वाटिका का नाम दिया गया। इसके साथ ही इंटरनेशनल वल्चर अवेयरनेस डे भी मनाया गया। इस अवसर पर मनन सभागार में जागरूकता गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें गिद्धों के संरक्षण के संबंध में आईएफएस दीपक कुमार, बायोलॉजिस्ट बीएन सिंह, डायरेक्टर सफारी डॉ अनिल कुमार पटेल ने बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.