इटावा औरैया, मार्च 15 -- इटावा सफारी पार्क में पिछले दिनों शेरनी नीरजा ने चार शावकों को जन्म दिया है, यह चारों शावक अभी अपनी मां के साथ हैं।कीपर और डॉक्टर उनकी अच्छी तरह देखभाल कर रहे हैं। शेरनी नीरजा तीसरी बार मां बनी है और वह भी अपने चारों शावकों ध्यान रख रही है । इससे पहले नीरजा ने पांच शावकों को जन्म दिया था उन्हें एक दूसरे वाड़े में रखा गया है जहां वे उछलकूद कर रहे हैं। सफारी पार्क के डायरेक्टर डा. अनिल पटेल ने बताया कि इटावा सफारी पार्क की लायन सफारी में अब कुल 23 बब्बर शेर हो गए हैं। इनमें से 7 शेर, 12 शेरनी और चार नवजात शावक शामिल हैं। इसके साथ ही सफारी में जो बुजुर्ग बब्बर शेर हैं उन्हें हाउस नंबर दो में रखा गया है और वह भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनमें शेरनी हीर सबसे उम्र दराज है जिसकी उम्र लगभग 18 वर्ष है। शेर गीगो और शेर...