इटावा औरैया, मार्च 9 -- -----फोटो परिचय--09ETW01- शेरनी नीरजा के साथ शावक। वीडियो ग्रैब्स------इटावा, संवाददाता।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की रात आठ मार्च को इटावा सफारी पार्क में खुशियों की दहाड़ सुनाई दी। शेरनी नीरजा के चार शावकों के जन्म देने से सफारी पार्क में उत्साह का माहौल है। सभी शावकों और शेरनी की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से लगातार की जा रही है। इन नए मेहमानों के आगमन के साथ ही सफारी में शेरों की कुल संख्या बढ़कर 23 हो गई है।सफारी प्रशासन के अनुसार शेरनी नीरजा ने रविवार रात 8:25 बजे पहले शावक को जन्म दिया। इसके बाद लगभग आधे-आधे घंटे के अंतराल पर रात 9:07 बजे दूसरा, 9:43 बजे तीसरा और 9:59 बजे चौथा शावक पैदा हुआ। नीरजा की प्रसव तिथि 3 से 8 मार्च के बीच अनुमानित थी, इसलिए सफारी प्रबंधन पहले से ही पूरी तरह सतर्क था। कीपरों, अधिकारियों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.