सफारी के वन्यजीवों की स्वास्थ्य समस्याओं का होगा प्रभावी निस्तारण
इटावा औरैया, सितम्बर 27 -- इटावा। सफारी पार्क में रविवार को स्वास्थ्य परामर्श समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कहा गया कि इस समिति का मकसद इटावा सफारी पार्क में रहने वाले सभी वन्यजीवों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का प्रभावी निस्तारण करना है। उसके लिए जरूरी लाइन आफ ट्रीटमेंट का सुझाव भी उपलब्ध कराया जाना है। खास बात यह है कि केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की गाइडलाइन के अनुसार इस समिति का गठन किया गया है। रविवार को सफारी में इस समिति की पहली बैठक हुई। सफारी के डायरेक्टर डा. अनिल कुमार पटेल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न स्थानों से आए विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी। इसके बाद इन्होंने सफारी का भ्रमण भी किया। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सफारी में रहने वाले वन्य जीवों के स्वास्थ्य के संबंध में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.