अयोध्या, मार्च 27 -- अयोध्या। लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम सफारी कार की टक्कर से डीआईजी का चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल के डाक्टर ने बेहोशी हालत में उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया है। बताया गया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में चालक पद पर तैनात मनोज मौर्या देर शाम अपनी बाइक से शहर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान लगभग पौने आठ बजे गद्दौपुर फ्लाईओवर पर पीछे से आ रही एक सफारी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया। आसपास के लोगो ने एम्बुलेंस के मद्द से उसको जिला अस्तपाल भेजवाया, जहां उसकी हालत देखकर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच करायी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.