भभुआ, अप्रैल 12 -- पेज तीन की सेकेंड लीड खबर सफारी कार से 32किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,एक फरार सोलह पैकेट 32किलो गांजा का अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में तीन लाख 20हजार रुपया कीमत एसडीपीओ के निर्देश पर नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ने की कार्रवाई भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना पुलिस ने शहर के सरदार बल्लभ भाई पटेल कालेज के पास से रविवार की दोपहर छापेमारी कर सफारी कार से 32किलो गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। जबकि दुसरा तस्कर पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया। बरामद 32किलो गांजा का अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में तीन लाख 20हजार रुपया कीमत आंकी गयी हैं। गिरफ्तार गांजा तस्कर अभिषेक कुमार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के भानजी सिंह का पुत्र बताया गया हैं। एसडीपीओ अनिकेतअमर के निर्देशानुसार गुप्त सूचना पर नगर थान...