बेगुसराय, अप्रैल 11 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड की सफापुर पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम महमदपुर गौतम में शनिवार को गेहूं की फसल का वैज्ञानिक आकलन 'क्रॉप कटिंग' प्रयोग के माध्यम से किया गया। यह प्रयोग जिला सांख्यिकी अधिकारी अनुकूल चन्द्र राय की उपस्थिति में हुआ। निर्धारित मानक के अनुसार किसान सुशील कुंवर के खेत में 10x5 मीटर क्षेत्र में फसल की कटनी की गई। इसमें कुल 14 किलो 300 ग्राम उपज प्राप्त हुई। इसके आधार पर प्रति कट्ठा औसत उपज लगभग 45 किलो 760 ग्राम तथा कुल अनुमानित उत्पादन 28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंका गया। इस मौके पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी शत्रुघ्न राम, प्रखंड कृषि अधिकारी कपिल कुमार, सफापुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार, कृषि समन्वयक सौरभ कुमार, किसान सलाहकार संजय कुमार व कुणाल कुमार, तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर शिवम कुमार आदि थे। अधि...