देहरादून, मार्च 28 -- पार्षद के बार बार कहने के बाद भी तरला अधोईवाल में सफाई का काम ठीक से ना होने से गुस्साए कांग्रेसी पार्षदों ने शनिवार को नगर निगम में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सफाई सुपरवाइजर पर मनमर्ची से काम करने और तबादला होने के बाद भी एक साल तक रिलीव ना होने का आरेाप लगाया। कांग्रेसी पार्षद रौबिन त्यागी के नेतृत्व में पार्षद दोपहर में नगर निगम पहुंचे। उन्होंने वहां धरना देना शुरू कर दिया। वार्ड 46 तरला अधोईवाला की पार्षद मोनिका चौधरी ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में सुपरवाइजर उनके कहने के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। करीब एक साल से वे उनसे परेशान हैं और कई बार शिकायत कर चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक सुपरवाइजर का तबादला नहीं किया गया। आंदोलन की चेतावनी के बाद तबादला किया गया लेकिन राजनैतिक दबाव में अब तक उन्हें रिलीव नहीं किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.