गोरखपुर, मई 10 -- गोरखपुर। रविवार को मदरसा रजा-ए-मुस्तफा तुर्कमानपुर में महिलाओं की 'कुर्बानी की अहमियत' विषय पर 32वीं दीनी संगोष्ठी हुई। मदरसे की छात्रा शिफा खातून व शालिबा ने सफाई की अहमियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि अल्लाह तआला पाकी को पसंद करता है। हमें अपने बदन, कपड़े, घर और आसपास के माहौल को साफ-सुथरा रखना चाहिए। सफाई हमारी सामाजिक कर्तव्य ही नहीं बल्कि दीनी जिम्मेदारी भी है। मुख्य वक्ता कारी मुहम्मद अनस रजवी ने कहा कुर्बानी का अर्थ होता है कि जान व माल को अल्लाह की राह में खर्च करना। इससे अमीर, गरीब इन अय्याम में खास बराबर हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- सफाई सामजिक कर्तव्य ही नहीं बल्कि दीनी जिम्मेदारी संचालन करते हुए मुअज्जमा कुरैशी ने कहा कि मुस्लिम समाज द्वारा लगातार तीन दिन तक कुर्बानी की जाती है। कुरआन-ए-पाक की तिलावत शिफा नूर ने की...