सहारनपुर, फरवरी 18 -- नगर निगम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त आठ शिकायतों में से दो का तत्काल समाधान कर दिया गया। नगरायुक्त शिपू गिरि ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को महानगर की सफाई व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। वार्ड 04 लक्ष्मीपुरम तथा वार्ड 62 मोहल्ला शाह बहलोल की शीश महल वाली गली में सफाई संबंधी शिकायतों पर तुरंत सफाई निरीक्षक और सफाई मित्रों को भेजकर सफाई कराई गई। अन्य शिकायतों में वार्ड 33 रोहित विहार, वार्ड 58 बाजार रामानंदी (जैन अस्पताल के पास), वार्ड 09 कनिका विहार दिल्ली रोड तथा वार्ड 32 खानआलमपुरा से सफाई और नाली सफाई संबंधी प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। नगरायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कनिका विहार में नालियों से अतिक्रमण हटाने तथा शाह बहलोल में आवारा कुत्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.