मुरादाबाद, अप्रैल 30 -- नगर निगम साफ-सफाई के साथ अब शहरवासियों की सेहत पर भी खास ध्यान देने जा रहा है। प्रत्येक वार्ड में हेल्थ कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी। साथ ही, दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। इसके अलावा जिन मरीजों को अस्पताल में एडमिट करने की जरूरत पड़ेगी, उन्हें डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इसी माह कैंपों का लाभ लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा। कैंपों में शहर के नामचीन अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। ब्लड प्रेशर, शुगर समेत सामान्य स्वास्थ्य जांच करेंगे। मरीजों को जरूरी परामर्श भी देंगे। खास बात यह है कि इस अभियान में पार्षदों का भी सहयोग लिया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इन शिविरों का लाभ उठा सकें। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि साफ-सफाई के साथ यदि समय पर स्वास्थ्य जांच भी हो ज...