गुड़गांव, मार्च 10 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मिलेनियम सिटी की सड़कों को धूल मुक्त बनाने और सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों की क्लास ली है। मंगलवार को निगम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर की वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए एंड-टू-एंड पेविंग (सड़क के किनारों तक पक्का निर्माण) और बेहतर ग्रीन बेल्ट प्रबंधन अब प्राथमिकता होगी। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की ऐसी सड़कों को तुरंत चिन्हित किया जाए जहां कच्ची जगह के कारण धूल उड़ती है। जो सड़कें जीएमडीए के अधीन हैं, वहां उनके अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर काम किया जाए। वहीं, नगर निगम के अधिकार क्षेत्र वाली सड़कों पर निगम के इंजीनियर तुरंत पेविंग कार्य सुनिश्चित करेंगे। सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.