आदित्यपुर, अप्रैल 8 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। मेयर संजय सरदार ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए संवेदक (ठेकेदार) को अल्टीमेटम दिया है।जानकारी के अनुसार नगर निगम में कुल 275 सफाईकर्मी तैनात हैं। नियम के मुताबिक प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन 5 सफाईकर्मियों की ड्यूटी होनी चाहिए। निगम को सात जोन में बांटा गया है। अलग-अलग जोन के लिए वार्ड प्रभारी नियुक्त हैं। पांच वार्ड पर 25 सफाईकर्मियों की ड्यूटी प्रतिदिन लगानी है। लेकिन, यह केवल कागजों पर ही सीमित रह जाता है। हकीकत में केवल 13 से 14 सफाईकर्मी ही पांच वार्ड में सफाई का जिम्मा संभालते हैं।मेयर ने संबंधित ठेकेदार को साफ कहा कि सफाई व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि सिस्टम में तत्काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.