महोबा, मार्च 20 -- कुलपहाड़, संवाददाता। नगर पंचायत कार्यालय का जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था बदहाल मिलने पर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए है। शुक्रवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। गृहकर रजिस्टर, जन्म मृत्यु रजिस्टर का निरीक्षण किया। नगर पंचायत का आय व्यय रजिस्टर का निरीक्षण किया। जन्म रजिस्टर में पेज के बीच में खाली क्रमांक देखकर नाराजगी जाहिर की। कहा कि जो पोर्टल पर क्रम संख्या हो वहीं रजिस्टर में क्रम संख्या अंकित होनी चाहिए। सफाई नायक संतोष मेट से सफाई के बारे में जानकारी हासिल की। डीएम ने सफाई मशीनों के बारे मेंजानकारी ली जिस पर सफाई नायक कोई जानकारी न दे सका। डीएम ने कहा कि सफाई पर कितना बजट खर्च हुआ और कितने उपकरण है इसका ब्यौरा द...