कौशाम्बी, मार्च 15 -- भगवतपुर ब्लॉक क्षेत्र के कादिलपुर गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई नहीं करते, जिससे गलियों और नालियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीण अभिलाष, चंद्रशेखर, सुखलाल, पुष्पराज और मानसिंह आदि का कहना है कि सफाई कर्मचारी कभी-कभार ही गांव में दिखाई देते हैं और जब आते भी हैं तो ठीक से सफाई कार्य नहीं करते। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारी सफाई के नाम पर पैसे की मांग भी करते हैं। पैसे न देने पर सफाई कार्य में लापरवाही बरती जाती है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार नालियों की नियमित सफाई न होने से कई स्थानों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.