रुद्रपुर, मई 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने गुरुवार देर रात पंडित राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल रुद्रपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में फैली गंदगी, शौचालयों की बदहाल स्थिति और दवा वितरण व्यवस्था में मिल रही शिकायतों पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। वहीं मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. केएस शाही के मौके पर मौजूद न मिलने पर उन्हें पद से हटाने के निर्देश दे दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, आईसीयू और औषधि भंडार केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। कई मरीजों ने दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई को लेकर शिकायतें कीं, जिस पर मंत्री का पारा चढ़ गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.