सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद सख्त, सड़क पर कचरा फेंकने वाले दुकानदारों पर लगेगा 5,000 रुपये का जुर्माना
लखीसराय, जून 6 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर को स्वच्छ सुंदर और डस्ट फ्री बनाने के लिए नगर परिषद ने अब पूरी तरह से कमर कस ली है। शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों में पसरी गंदगी को दूर करने के लिए नगर परिषद प्रशासन बेहद कड़े कदम उठाने जा रहा है। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और नप सभापति की अगुवाई में एक विशेष रणनीति तैयार की गई है। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए जल्द ही स्थानीय व्यवसायियों और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ एक अहम बैठक बुलाई जाएगी। नगर परिषद ने बैठक के लिये व्यवसायी और शहर के प्रबुद्ध लोगों से बात कर ली है नगर परिषद ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि अब सड़क पर कचरा फेंकना दुकानदारों को भारी पड़ेगा। ऐसा करने वाले दुकानदारों की पहचान कर उन पर 5-5 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.