रुडकी, फरवरी 10 -- दौलतपुर सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्रों का जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर सिंह ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों के नियमित वजन को लेकर समय-समय पर मॉनिटरिंग करने व पोषण पर ध्यान देने के दिशा-निर्देश आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए। इस दौरान बच्चों को पोषण आहार और मासिक टीएचआर वितरण के कार्यों का भी निरीक्षण किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को पोषण ऐप के माध्यम से लाभार्थियों के फेस स्कैनिंग, केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति व वजन रजिस्टर मेंटेन करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मौके पर सभी केंद्रों संचालित पाए गए। सुपरवाइजर्स और आंगनबाड़ियों को सफाई व्यवस्था दुरस्त करने को निर्देशित किया गया है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.