संतकबीरनगर, अप्रैल 21 -- बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर एडीओ पंचायत पंकज सिंह ने दो ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए।ग्राम पंचायत बरगदवा कला के राजस्व गांव गातूखोर में निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारी कार्य करते हुए मिला, लेकिन नालियों में गंदगी का अंबार देखकर एडीओ पंचायत असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने सफाई कर्मचारी को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि गांव में साफ-सफाई की स्थिति बेहतर रखी जाए और किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- करोड़ों खर्च फिर भी डिब्बा थामे खेतों की ओर ग्रामीण इसके बाद ग्राम पंचायत मीरापुर में निरीक्षण किया गया, जहां सफाई कर्...