फिरोजाबाद, मई 13 -- सुहागनगरी में मंगलवार की रात्रि नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान नगर आयुक्त प्रशांत नागर की देखरेख में हुआ जिसके तहत सभी 70 वार्डों सफाई के साथ-साथ कूड़े के ढेर उठाए गए। नगर आयुक्त ने शहर के लगभग रात्रि दो बजे तक सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ सुभाष तिराहे से किया। स्मार्ट रोड, विवेकानंद चौराहा, स्टेशन रोड, रेलवे रोड तिकोनिया, मुख्य बाजार, सर्विस रोड, जलेसर रोड, कोटला रोड, बड़ा डाकखाना चौराहा, सर्कुलर रोड के अलावा सभी 70 वार्डों में सड़क के साथ-साथ नाले नालियों की सफाई की गई। सड़क पर जमा हुए कूड़े को नगर निगम के वाहनों द्वारा तत्काल उठवाया गया। यह भी पढ़ें- अपर नगर आयुक्तों को जोनवार नाला निरीक्षण की जिम्मेदारी नगर आयुक्त रात्रि लगभग दो बजे तक एक दर्जन से अधिक स्थानों पर भ्रमण ...