कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर। शहर में सफाई व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में भड़के कर्मचारियों ने गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। घोषणा की गई कि नगर निगम प्रशासन मांगें नहीं मान रहा इसलिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पहले से तय समय के अनुसार, दिन में दो बजे सैकड़ों कर्मचारी धरना-प्रदर्शन के लिए नगर निगम पहुंच गए। प्रदर्शन के दौरान संघर्ष समिति के नेताओं ने कहा कि नगर निगम प्रशासन मुख्यमंत्री आदेश की अवेहलना कर रहा है। एक तरफ मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स सेवा निगम का गठन कर कर्मचारियों को लाभ देने आदेश दिए हैं और नगर निगम प्रशासन निजीकरण कर 5000 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को निजी कंपनी को सौंपने का टेंडर खोलने का मन बना चुका है। यह भी पढ़ें- 'अस्थायी व आउटसोर्स कर्मचारियों को 805 रुपये प्रतिदिन मिलें'...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.