सीवान, अप्रैल 8 -- सिवान। शहर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कई जगहों पर कचरा जमा रहता है और समय पर उठाव नहीं होता। इससे बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नालियों में गंदगी जमा होने से जलजमाव की समस्या भी बढ़ती है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद को नियमित सफाई करनी चाहिए। प्रशासन ने सफाई अभियान चलाने का दावा किया है, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी भी सुधार की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...