चंदौली, फरवरी 28 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। नगर पालिका परिषद की साधारण बैठक शनिवार को कार्यालय सभागार में शनिवार को हुई। बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था और दूषित पेयजल की समस्याओं को सदस्यों ने रखा। इस दौरान नियमित सफाई न होने और पेयजल के मुद्दे को लेकर हंगामे की स्थिति रही। हालांकि अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने समाधान का भरोसा देकर मामले को शांत कराया। वहीं इस दौरान सदन में रखे विभिन्न प्रकार के 16 प्रस्तावों में आंशिक संशोधन के बाद सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। नगर पालिका कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को चेयरमैन सोनू किन्नर की अध्यक्षता में करीब साढ़े ग्यारह बजे कोरम पूरा होने बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई। बैठक के शुरू में पिछले कार्यवाही की पुष्टि के दौरान सभासदों ने एक स्वर से शहर में गंदगी और पेयजल का मुद्दा उठा दिया। सभास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.