बिजनौर, जून 18 -- नगर पालिका परिषद क्षेत्र में गुरुवार को सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। कूड़ा उठाने वाले वाहन चालकों ने अचानक हड़ताल कर दी। वाहन चालकों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा उनको 18 दिन बीत जाने के बाद भी वेतन नहीं दिया गया, जिस कारण उनके परिवार में रोजी-रोटी का संकट व्याप्त हो गया है।

हड़ताल का कारण नगर पालिका सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 25 वाहन चालक ठेकेदार के अधिनिष्ठ कार्य करते हैं, जिनको समय से वेतन भत्ता देने की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है। बताया जाता है कि 18 दिन बीत जाने के बाद भी ठेकेदार ने वाहन चालकों को उनके वेतन भत्ते का भुगतान नहीं किया, जिससे परेशान होकर गुरुवार की सुबह वाहन चालकों ने अचानक हड़ताल कर दी।

नगर पालिका अधिकारियों की कोशिश नगर पालिका अधिकारी वाहन चालकों को मनाने में...