मेरठ, अप्रैल 4 -- शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार हो रही शिकायतों को लेकर नगर आयुक्त ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने नगर निगम के तीनों डिपो सूरजकुंड, दिल्ली रोड और कंकरखेड़ा क्षेत्र के प्रभारियों को बदल दिया। सूरजकुंड डिपो के प्रभारी जोनल सफाई अधिकारी(जेएडओ) राजेश यादव को हटा दिया गया है। वहीं सभी आठ सफाई निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र, वार्डों में परिवर्तन कर दिया गया है। नगर आयुक्त की ओर से जारी आदेश के तहत सफाई निरीक्षक नीरज कुमार को सूरजकुंड डिपो का प्रभारी बनाया है। उधर, सफाई निरीक्षक कुलदीप सिंह को दिल्ली रोड वाहन डिपो और सफाई निरीक्षक विपिन कुमार को कंकरखेड़ा वाहन डिपो का प्रभारी बनाया है। सभी सफाई निरीक्षकों के वार्डों में भी परिवर्तन कर दिया है।सफाई निरीक्षकों के वार्डों में इस तरह परिवर्तन किया हैसफाई निरीक्षक नीरज...