सफाई मित्रों के सहयोग से बढ़ रहा ताजनगरी का गौरव
आगरा, सितम्बर 30 -- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम की ओर से सभी जोन कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर सफाई मित्रों को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें सफाई किट प्रदान की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले हर वार्ड के पांच सफाई मित्रों को प्रमाण पत्र देकर व पटुका पहनाकर सम्मानित किया गया। हरीपर्वत जोन की ओर से नगर निगम सदन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा और नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने सफाई व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कर्मचारियों को उपहार के साथ ईएसआई कार्ड भी प्रदान किए गए। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.