आदित्यपुर, जुलाई 14 -- आदित्यपुर। नगर निगम के सभागार में मंगलवार को सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के नमस्ते योजना के अंतर्गत सफाई मित्रों के लिए कई कार्यक्रम होंगे। इसमें उनके स्वास्थ्य की जांच होगी। उन्हें पीपीई किट व आइडी कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड दिये जायेंगे। साथ ही उनके आश्रित बच्चों को प्री मैट्रिक छात्रवृति योजना से जोड़ा जायेगा। इस अवसर दिन में ढाई से तीन बजे तक राष्ट्रीय स्तर पर लाइव कार्यक्रम भी होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...