भागलपुर, अप्रैल 15 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बिहार राज्य सफाई मजदूर संघ की ओर से मंगलवार को आंबेडकर कॉलोनी जरलाही से शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा स्टेशन चौक पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू हुई और अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंची, जहां बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष गणपत राम ने की। उन्होंने बाबा साहब के विचारों को सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। वहीं संघ के प्रदेश सचिव राजीव रंजन ने कहा कि बाबा साहब ने हमें संविधान रूपी अस्त्र दिया है, और हमें अपनी हर लड़ाई संवैधानिक मार्ग से ही लड़नी है। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता के रूप में मनाई बाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.