हल्द्वानी, अप्रैल 10 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की ओर से शुक्रवार को वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम के बढ़ते विस्तार को देखते हुए पर्यावरण मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनील राजौर की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त परितोष वर्मा मौजूद रहे, जबकि राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल बिरला और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस लोहाट ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में वक्ताओं ने अस्थाई सफाई कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड की सुविधा देने, ठेका प्रथा समाप्त करने और रिक्त पदों पर भर्ती सहित आठ सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा की। इसके पश्चात मेयर को इन मांगों ...