सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष बने विष्णु राम
पलामू, जून 27 -- मेदिनीनगर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के पलामू जिलाध्यक्ष मेदिनीनगर नगर निगम के कर्मी विष्णु राम को बनाया गया है। संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार राम ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। विष्णु राम ने कहा कि सफाई मजदूरों के हित में वे सदैव कार्य करेंगे। मजदूरों के अधिकार के हक के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष बनने पर जिले के कई लोगों ने उन्हें बधाई प्रेषित कर प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष बने विष्णु राम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.