मेरठ, मई 1 -- हस्तिनापुर रोड स्थित सिटी गार्डन बैंकेट हॉल में शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस द्वारा विशाल सफाई मजदूर अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में सफाई कार्य में चल रही ठेका प्रथा को गुलामी बताते हुए इसे समाप्त कराने के लिए 14 अगस्त 2026 से आंदोलन शुरू करने की घोषणा की गई। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद कुमार बेचैन ने कहा कि ठेका प्रथा के विरुद्ध 14 अगस्त 2026 को अनशन कर आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कहा कि सभी को कमर कसकर आंदोलन के लिए तैयार रहना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- शिक्षकों-कार्मिकों ने 15 मई से आंदोलन की हुंकार भरी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद चांवरिया ने कहा कि 12 हजार रुपये में कोई परिवार का खर्च कैसे चलाएगा। प्रांतीय महामंत्री म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.