सफाई न होने से लोग परेशान, नहीं मिल रही राहत
रायबरेली, मई 17 -- लालगंज, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों और कस्बों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के दावे क्षेत्र के आलमपुर, मलपुरा, दतौली तथा पूरे त्रिवेदी गांव में हवा हवाई साबित हो रहे हैं। ये ऐसे गांव है जो पूरी तरह से लालगंज कस्बे में एक तरह से शामिलहै। हाल यह है कि सड़क पर न तो नियमित झाड़ू लग रही है और न ही नालियों की सफाई कराई जा रही है। इससे मोहल्लों में गंदगी का अंबार लग हुआ है। दतौली ग्राम पंचायत के शहरी क्षेत्र शंकर नगर में जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है। वहीं आलमपुर ग्राम पंचायत के निराला नगर, गायत्री पुरम और साकेत नगर मोहल्लों में नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। भेड़ा अस्पताल परिसर के आसपास सड़क किनारे एवं फुटपाथ पर भी कूड़े के ढेर लगे होने से मरीजों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मलपुरा ग्राम पंचायत के बेहट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.