गोरखपुर, मार्च 10 -- गोरखपुर। महानगर में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए समाजवादी पार्टी के वर्तमान और पूर्व पार्षदों ने पार्षद दल के नेता अशोक यादव के नेतृत्व में अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने कहा कि फागिंग मशीन नियमित वार्डों में नहीं जा रही है। इसके साथ ही नालों की तल्लीझार सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में जियाउल इस्लाम, अभिषेक पासवान, जुबेर अहमद, बृजेन्द्र अग्रहरि, इरशाद आलम, शाहिद अख्तर, शहाब अंसारी, चन्द्रभान प्रजापति, विवेक मिश्रा, सिंघासन सिंह यादव, अभिमन्यु मौर्या आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...