बहराइच, मार्च 23 -- रुपईडीहा, संवाददाता। नगर पंचायत रुपईडीहा में अधिशासी अधिकारी तथा अध्यक्ष के बीच रार बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिसकी वजह से कस्बे में साफ सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। जगह-जगह कूड़े की ढेर लगे हुए हैं। जिससे दुर्गंध उठ रही है। नालियां जाम हो गई हैं। मोहल्लेवासी परेशान हैं । नाराज नगर पंचायत वासियों ने सोमवार को स्टेशन रोड जाम कर सड़क पर धरने पर बैठ गए और नगर पंचायत के जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी की। चार घंटे यातायात बाधित रहा। सड़क जाम होने के कारण विभिन्न महानगरों को निकालने वाली रोडवेज की बसें ढाई घंटे से फंसी हुई हैं। सड़क के दोनों और जाम लग गया है। किसी अधिकारी के न पहुंचने के कारण समस्या बढ़ती जा रही है। चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य का आरोप है कि ईओ राम बदन यादव ने सफाईकर्मियों को भड़का...