बहराइच, मार्च 23 -- बहराइच ,संवाददाता। जिले के नगर पंचायत रुपईडीहा में अधिशासी अधिकारी तथा अध्यक्ष के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं जिसकी वजह से कस्बे में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे दुर्गंध उठ रही है। नालियां जाम हो गई हैं और मोहल्लेवासी परेशान हैं। नाराज नगर पंचायतवासियों ने सोमवार को स्टेशन रोड जाम कर सड़क पर धरना दे दिया और नगर पंचायत के जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क जाम होने के कारण विभिन्न महानगरों को जाने वाली रोडवेज की बसें सहित सैकड़ों वाहन ढाई घंटे से अधिक समय से फंसे हुए हैं।सड़क के दोनों ओर जाम लग गया है। किसी अधिकारी के न पहुँचने के कारण समस्या बढ़ती जा रही है और ढाई घंटे बाद भी जाम नहीं खुल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...