महाराजगंज, अप्रैल 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपराहिया टोला घोड़ाहिया में स्वच्छता अभियान के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। गांव के मुख्य मार्ग के किनारे बनी सरकारी नाली पिछले काफी समय से नियमित साफ-सफाई न होने के कारण कूड़े-करकट और सिल्ट से पूरी तरह पट गई है। नाली जाम होने से गंदा पानी सड़ने लगा है, जिससे उठने वाली दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैं। लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर ग्रामीण काफी चिंता हो गई है। संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने सम्बंधित अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली की मुकम्मल सफाई कराई जाए और एंटी-लार्वा का छिड़काव किया जाए, ताकि किसी भी बड़ी बीमारी को फैलने से रोका जा सके। यह भी पढ़ें- नालियों की सफाई नहीं फैल रही दुर्गंध ...