रायबरेली, अप्रैल 17 -- जगतपुर संवाददाता। एक अप्रैल से पूरे जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन जगतपुर में इसकी कोई आहट नहीं दिखाई दे रही। इसका जीता-जागता उदाहरण जगतपुर स्थित रायबरेली रोड पर आधी सड़क तक लगा कूड़े का ढेर है। जिसकी दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना मुहाल है, लेकिन पंचायत विभाग के सफाईकर्मियों का इसपर ध्यान नहीं गया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या संचारी रोग नियंत्रण अभियान सिर्फ कागजों में चल रहा है या फिर ये फोटो खिंचवाने तक सीमित रह गया है। इन सवालों के जवाब विभागीय अधिकारियों के पास नहीं है। संचारी रोग की रोकथाम के लिए 1 अप्रैल से संचारी माह मनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- कागजों में चल रहा संचारी रोग रोकथाम जागरूकता अभियान इस अभियान के तहत पंचायत विभाग के सफाईकर्मियों की टीमें गांव-गांव साफ-सफाई कर रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.