हाथरस, अप्रैल 28 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। जीटी रोड पर नाले की जेसीबी से सफाई कराने के दौरान सफाई नायक से गाली गलौज मारपीट कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले दुकानदार के खिलाफ पालिका सफाई कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया। और उन्होंने आरोपी दुकानदार के खिलाफ कोतवाली पर जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाहक सफाई नायक दिनेश चंद ने कहा है कि वह जीटी रोड स्थित गिहारा बस्ती के बराबर मोबाइल की दुकान के नाले की सफाई के लिए जेसीबी मशीन से पटिया हटवा रहा था। इसी दौरान दुकान स्वामी आरिफ आया और गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के बाद मारपीट करने लगा। जिसने मेरी नाक पर घूसा मारकर मुझे लहूलुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना से आक्रोशित दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.