मऊ, अप्रैल 7 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने सोमवार को पालिका के बैठक कक्ष में नगर के सभी 45 वार्डों के सफाई नायकों, दोनों सफाई इंस्पेक्टरों, डीपीएम व एसबीएम के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-2026 की तैयारी के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सफाई के मानकों के सापेक्ष सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। सफाई नायकों को मानक के अनुरूप लक्ष्यों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। समीक्षा बैठक में कुछ मामलों में लापरवाही सामने आने पर ठीक से काम करने का निर्देश देते हुए कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। अधिशासी अधिकारी ने मुख्य रूप से कचरा प्रबंधन, सफाई कार्यों का नियमित निरीक्षण, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर काफी जोर दिया। सफाई कर्मियों एवं सफाई इंस्पेक्टरों को ...