मेरठ, जनवरी 28 -- नगर निगम के सफाई नायक ने वार्ड-72 के पार्षद पर फोन पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए लिसाड़ीगेट थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह सफाईकर्मियों को समझाकर मामला शांत कराया। सफाई नायक सागर ने बताया मंगलवार सुबह वार्ड-72 के पार्षद शाहिद छंगा की उसके मोबाइल पर कॉल आई। आरोप है पार्षद ने गाली गलौज करते हुए बुनकरनगर में पानी भरा होने की बात कही। सफाईकर्मियों द्वारा सफाई करने की बात कही तो वह गाली-गलौज करने लगा। सफाई नायक ने बताया पार्षद ने एक दिन पहले सफाईकर्मियों से भी गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्द कहे थे। पुलिस ने मामला शांत कराते हुए सफाई नायक की तहरीर ली। लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर अशोक यादव का कहना है सफाई नायक की तहरीर मिली थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.