बरेली, मार्च 31 -- बरेली। मामूली कहासुनी के बाद सफाई नायक और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की गई। इस मामले में थाना किला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। स्वाले नगर निवासी नगर निगम के सफाई नायक श्याम कुमार ने पुलिस को बताया कि 28 मार्च को वह अपनी ड्यूटी कर रहे थे तो अमर सिंह से कहासुनी हो गई। इसी दौरान अमर सिंह के बेटे मुकुल, मयंक और उसकी पत्नी मौके पर पहुंच गए। फिर सभी आरोपियों ने श्याम कुमार और उनके बेटे समीर, बेटी पलक व घर की अन्य महिलाओं संतोष, शीतल व गीता के साथ मारपीट की। उनकी तहरीर पर किला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...