बलरामपुर, मई 18 -- पचपेड़वा, संवाददाता। नगर पंचायत पचपेड़वा में संविदा पर कार्यरत सफाई नायक 45 वर्षीय सुरेश कुमार की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। वह ग्राम बनघुसरी के निवासी थे । वह पिछले 12 वर्षों से नगर पंचायत में अपनी सेवाएं दे रहे थे।लोगों ने बताया कि रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले गए। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। घर वापस लाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया। सुरेश कुमार के निधन की सूचना मिलते ही नगर पंचायत में शोक की लहर फैल गई। सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर कर्मचारियों एवं सभासदों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रवि कुमार वर्मा सहित कर्मचारी व सभासदगण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...