उरई, अप्रैल 1 -- उरई। शहर के जिला परिषद मंशापूर्ण मंदिर के समीप स्थित नाला सालों से सड़ाध मार रहा है। यहां पर गंदगी का ढेर चारों तरफ लगा है। लोगों ने बताया यही शहर का प्रमुख नाला है। अगर समय रहते सफाई नहीं हुई तो बारिश में कई मोहल्ले प्रभावित होंगे। दरअसल सफाई न होने से हर बार लोगों को दिक्कत होती है। पर नगर पालिका के जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में सोये हुए हैं। उन्होंने एक बार भी इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इससे लोगों को अभी से दिक्कत होने लगी है। वहीं, सफाई इंस्पेक्टर संदीप सिंह का कहना है कि कार्रवाई चल रही है। मंशापूर्ण मंदिर के नीचे से विशालकाय नाला गुजरा हुआ है। यह शहर का वह प्रमुख नाला हैं, जहां से एक दर्जन से अधिक मोहल्लों का पानी निकलता है। आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले कई सालों से यहां की सफाई नहीं हुई है। इससे नाले में हर तरफ गंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.