सफाई को लेकर विवाद, राड से वार कर किया जानलेवा हमला
हापुड़, मई 25 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि तीन आरोपियों ने घर में घुसकर सो रहे व्यक्ति पर राड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर-छह के नूर मोहम्मद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी की किराएदार अरशद की पत्नी से साफ-सफाई को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर फिरोज, अरशद और उवेश उसके कमरे में घुस आए। आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.