भभुआ, मई 3 -- पेज चार की बॉटम खबर सफाई के बाद भी गाद से जाम हैं पहड़िया दाईं नहर ऊपर से शुरू हुई सफाई ने बढ़ाई परेशानी, पाल छात्रावास व उसके आगे गंदगी का अंबार किसानों ने कहा, नीचे से ऊपर तक हो सफाई, तभी मिलेगा स्थायी समाधान भभुआ, नगर संवाददाता। सिंचाई विभाग द्वारा कराई गई हालिया सफाई के बावजूद शहर से गुजरने वाली पहडिया दाईं नहर की हालत फिर बिगड़ गई है। नहर में एक बार फिर कचरा, गाद और गंदगी जमा हो गई है, जिससे पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है।

स्थानीय लोगों और किसानों की चिंता स्थानीय लोगों और किसानों का कहना है कि सफाई का तरीका ही गलत अपनाया गया, जिसके कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। करीब तीन सप्ताह पहले विभाग ने नहर की सफाई कराई थी, लेकिन यह काम ऊपरी हिस्से से शुरू किया गया। नतीजा यह हुआ कि ऊपर से हटाया गया कचरा और गाद बहकर नीचे की ओर पहुं...